Edited By Vijay, Updated: 11 Jul, 2020 07:02 PM

एक व्यक्ति ने महिला की फेसबुक आईडी हैक कर ली। उसके बाद उस पर उसी महिला के आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने लगा। महिला को जब इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए। महिला ने इस बारे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल शाहतलाई थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही...
शाहतलाई (ब्यूरो): एक व्यक्ति ने महिला की फेसबुक आईडी हैक कर ली। उसके बाद उस पर उसी महिला के आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने लगा। महिला को जब इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए। महिला ने इस बारे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल शाहतलाई थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसी के गांव के एक व्यक्ति ने उसकी फेसबुक आइडी हैक कर ली और उसे बदनाम करने की नियत से फेसबुक पर उसके आपत्तिजनक फोटो पोस्ट भी कर दिए। महिला का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दी हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना तलाई के प्रभारी सतपाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है ।