हमीरपुर पहुंची 4300 पौधों की पहली खेप, उद्यान विभाग ने बागवानों को किए वितरित (Video)

Edited By Vijay, Updated: 21 Dec, 2019 04:19 PM

हमीरपुर उद्यान विभाग के पास सर्द मौसम के 4300 पौधों की पहली खेप पहुंच गई है। बागबानों को सेब, पलम, आड़ू, कीवी व खुमानी के पौधे डिमांड के मुताबिक बांटे जा रहे हैं। हालांकि फलदार पौधे बीते वर्ष के मुकाबले थोड़ा महंगे हैं।

हमीरपुर (अरविंदर): हमीरपुर उद्यान विभाग के पास सर्द मौसम के 4300 पौधों की पहली खेप पहुंच गई है। बागबानों को सेब, पलम, आड़ू, कीवी व खुमानी के पौधे डिमांड के मुताबिक बांटे जा रहे हैं। हालांकि फलदार पौधे बीते वर्ष के मुकाबले थोड़ा महंगे हैं। उद्यान विभाग ने सभी ब्लॉकों को डिमांड के मुताबिक सप्लाई भेज दी है ताकि बागवानों को घर-द्वार के नजदीक बेहतर क्वालिटी के पौधे मिल सकें। हमीरपुर डांग क्वाली के पास पौधों को खरीदने के लिए दिन भर लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है।
PunjabKesari, Plant Image

बता दें कि उद्यान विभाग में कीवी के 500 पौधे पालमपुर यूनिवर्सिटी से मंगवाए गए थे जोकि हर ब्लॉक को 100-100 के हिसाब से दिए गए थे। उक्त पौधे ब्लॉकों में हाथोंहाथ बिक गए। बागवानों को कीवी का एक पौधा 150 रुपए में पड़ रहा है। कीवी के पौधे अब शिमला व सोलन की नर्सरियों से मंगवाए गए हैं ताकि बागवानों को डिमांड के मुताबिक पौधे मुहैया करवाए जा सकें। उद्यान विभाग की नर्सरियों में अब सेब, पलम, आड़ू व खुमानी के पौधे हाथोंहाथ बिक रहे हैं। हालांकि पौधों के दाम बीते वर्ष के मुकाबले बढ़े हैं। बागवानों को सेब का एक पौधा 50 रुपए, आड़ू का 50 रुपए, पलम का 50 रुपए और खुमानी का 50 रुपए में मिल रहा है। विभाग ने डिमांड के मुताबिक सभी ब्लॉकों को पौधों की खेप भेज दी है ताकि बागबानों को बेहतर क्वालिटी के पौधे घर-द्वार पर मिल सकें।
PunjabKesari, Ranveer Image

जिला उद्यान प्रसार अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि लोगों की डिमांड को देखते हुए पौधे मंगवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेब के पौधों को लेकर ज्यादा डिमांड आ रही है और बागवान सेब के पौधों को खरीद कर ले जा रहे हैं। रणवीर ठाकुर ने बताया कि उन्हें बागवानी का बहुत शौक है और इसी के चलते आज भी सेब के पौधे खरीदे हैं। वहीं बजूरी से आए एक किसान ने बताया कि वे हर साल ही पौधे लगाते हैं और इस बार भी सेब और लीची के पौधे के लेकर जा रहे हैं।
PunjabKesari, Vikas Image

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!