रात को मकान में सोया था व्यक्ति, सुबह हो गई ये अनहोनी

Edited By Vijay, Updated: 13 Apr, 2023 04:48 PM

fire in house man burnt alive

हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत सनाही के गांव चलैली निवासी अशोक कुमार पुत्र महंत राम की आग से जलकर मौत हो गई, वहीं करीब लाखों रुपए का सामान जल कर राख होने का समाचार है। यह घटना वीरवार सुबह करीब 3 बजे हुई, जब अशोक कुमार अपने कच्चे...

नादौन/हमीरपुर (जैन/गौरी): हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत सनाही के गांव चलैली निवासी अशोक कुमार पुत्र महंत राम की आग से जलकर मौत हो गई, वहीं करीब लाखों रुपए का सामान जल कर राख होने का समाचार है। यह घटना वीरवार सुबह करीब 3 बजे हुई, जब अशोक कुमार अपने कच्चे मकान में सोया हुआ था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार आग लगने का पता सबसे पहले साथ बने पक्के मकान में सोई उनकी पत्नी सुनीता देवी को तब लगा, जब आग की तपिश से स्लेट टूटने की आवाजें आने लगीं। मकान में आग लगे देख सुनीता देवी चिल्लाने लगी, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आगे बुझाने की कोशिश कर रहे लोगों ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत प्रधान सरिता शर्मा को दी। पंचायत प्रधान ने थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल और दमकल विभाग हमीरपुर को सूचित किया, जिसके बाद दमकल विभाग और गांव वालों के सहयोग से सुबह 7 बजे तक आग पर काबू पाया गया लेकिन उस स्लेटपोश मकान में सोए अशोक कुमार की जलकर मौत हो चुकी थी। 

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को बंधाया ढांढस
डीएसपी अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने मृतक अशोक कुमार के परिजनों को ढांढस बंधाया है और प्रशासन को उचित कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए हैं। इस मौके पर उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद को मृतक के परिजनों से मिलने के लिए भेजा। ज्ञात रहे कि परिवार में दोनों अशोक कुमार व उनकी पत्नी के अलावा कोई नहीं था। उनका बेटा सिंगापुर में एक होटल में कार्यरत है और बेटी की शादी नादौनता के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के बड़े लड़के के साथ हुई है। नादौनता के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने समधी की आग लगने से हुई मौत पर अपनी पत्नी माया शर्मा सहित अपने दोनों बेटों के साथ शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।  

31 अगस्त को थी अशोक की सेवानिवृत्ति
बता दें कि अशोक कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कश्मीर में बतौर डीपीई अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे। उनकी 31 अगस्त, 2023 को सेवानिवृत्ति थी। उनकी पत्नी सुनीता देवी भी बड़े ही चाव के साथ सेवानिवृत्ति समारोह की तैयारी कर रही थी। उनको क्या पता था कि सेवानिवृत्ति से पहले परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा। पुलिस ने शव को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पीड़ित परिवार को दी 25 हजार की फौरी राहत
राजस्व विभाग की ओर से कांगू तहसील से पटवारी पंकज कुमार ने ग्राम पंचायत प्रधान सनाही सरिता शर्मा की उपस्थिति में पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!