Bilaspur: तेज गाने बजाने को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा, घूंसा मारकर दांत तोड़े...हाथ की उंगली पर काटा

Edited By Vijay, Updated: 13 Jul, 2025 03:23 PM

fight between 2 parties over playing loud music

पुलिस थाना बरमाणा के तहत आने वाले गांव निचली देलग में तेज आवाज में स्पीकर पर गाने बजाने को लेकर 2 पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक के साथ मारपीट कर उसके दांत तोड़ दिए गए और हाथ की उंगली को दांत से काट लिया गया।

बिलासपुर (बंशीधर): पुलिस थाना बरमाणा के तहत आने वाले गांव निचली देलग में तेज आवाज में स्पीकर पर गाने बजाने को लेकर 2 पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक के साथ मारपीट कर उसके दांत तोड़ दिए गए और हाथ की उंगली को दांत से काट लिया गया।

पुलिस को दी गई शिकायत में कश्मीर सिंह (30) निवासी निचली देलग डाकघर निचली भटेड़, तहसील सदर, जिला बिलासपुर ने कहा कि गत दिवस सुबह जब वह अपने घर में मौजूद था, तो तेज आवाज में गाने न चलाने को लेकर उसके ताया के बेटे ने घर के आंगन में आकर गाली-गलौच शुरू कर दी और बाद में हाथापाई पर उतर आया। 

कश्मीर सिंह का आरोप है कि आरोपी ने उसके दाहिने हाथ की एक उंगली को दांत से काट लिया और मुंह पर घूंसा मारकर उसके 2 दांत भी तोड़ दिए। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना बरमाणा पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!