बिलासपुर में सनसनी: पुल के नीचे मिला बस कंडक्टर का शव, माथे पर रगड़ के निशान

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Jun, 2026 04:45 PM

bus conductor body found under bridge in bilaspur

Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बस कंडक्टर का शव पुल के नीचे मिला। वहीं,  पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के...

Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बस कंडक्टर का शव पुल के नीचे मिला। वहीं,  पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

बस से उतरा, लेकिन घर नहीं लौटा

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के उपमंडल झंडूता के तहत चोरबांए पुल का है। मृतक की पहचान सुमित कुमार, पुत्र रूप लाल, निवासी गांव खलसाए के रूप में हुई है। वह पेशे से बस कंडक्टर था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत डाहड के उपप्रधान अजय कुमार ने थाना झंडूता में सूचना दी कि चोरबांए पुल के पीछे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राजकीय प्राथमिक पाठशाला चोरबांए के समीप युवक का शव बरामद किया। जांच के दौरान मृतक के पिता रूप लाल तथा अन्य स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि सुमित कुमार रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर गया था। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे वह ड्यूटी खत्म कर बस से उतरा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। उसके बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और खोजबीन के दौरान चोरबांए के पास उसका शव बरामद हुआ।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फोरैंसिक टीम को मौके पर बुलाकर संयुक्त निरीक्षण करवाया। घटनास्थल से चप्पलें, उल्टी के नमूने तथा एक ट्यूब सहित अन्य भौतिक साक्ष्य कब्जे में लिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के गंभीर चोट के निशान नहीं पाए गए। केवल माथे के दाहिनी ओर हल्का रगड़ का निशान मिला है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों ने फिलहाल किसी भी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। एस.पी. बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।


प्रदेश देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!