Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jun, 2026 07:21 PM

भराड़ी विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता ईं. पंकज शर्मा ने बताया कि 11 केवी भराड़ी-मरहाणा फीडर पर लाइन के समीप पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई और अन्य मुरम्मत कार्य किए जाएंगे, जिसके चलते 19 जून को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
भराड़ी (ब्यूरो): भराड़ी विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता ईं. पंकज शर्मा ने बताया कि 11 केवी भराड़ी-मरहाणा फीडर पर लाइन के समीप पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई और अन्य मुरम्मत कार्य किए जाएंगे, जिसके चलते 19 जून को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान नरलोग, मरहाणा, मिहाड़ा, कोठी, समलाह, घड़ालवीं, लदरौर, बाड़ा-दा-घाट, मलोट, सलौंह, झज्वानी, फागत, भदरेट तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि खराब मौसम की स्थिति में यह शटडाऊन रद्द माना जाएगा।