हिमाचल में पूर्व अर्द्धसैनिक लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, 5 उम्मीदवारों की सूची जारी

Edited By Vijay, Updated: 06 Oct, 2022 11:07 PM

ex paramilitary will contest assembly elections

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में राज्य पूर्व अर्द्धसैनिक कल्याण और समन्वय संघ ने उतरने का फैसला लिया है। चुनावों में उतरने की घोषणा अर्द्धसैनिक कल्याण व समन्वय संघ ने वीरवार को शिमला में आयोजित प्रैसवार्ता में की।

शिमला (राजेश): हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में राज्य पूर्व अर्द्धसैनिक कल्याण और समन्वय संघ ने उतरने का फैसला लिया है। चुनावों में उतरने की घोषणा अर्द्धसैनिक कल्याण व समन्वय संघ ने वीरवार को शिमला में आयोजित प्रैसवार्ता में की। पत्रकारों से बातचीत में हिमाचल प्रदेश राज्य पूर्व अर्द्धसैनिक कल्याण और समन्वय संघ के अध्यक्ष वीके शर्मा ने कहा कि सरकार लगातार उनकी अनदेखी कर रही है। अर्द्धसैनिक बल से जुड़े लोग लगातार अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि अर्द्धसैनिक बल के लोगों से कैंटीन की सुविधा छीनी गई है और आवारा पशुओं की तरह छोड़ दिया है। सरकार से बार-बार वार्तालाप के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, ऐसे में संघ ने यह फैसला लिया है कि अब विधानसभा चुनाव में उतर कर सरकार को जवाब दिया जाएगा। चुनाव लड़ने के लिए अर्द्धसैनिक समन्वय संघ ने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है। इसमें ऊना से राजकुमार, लाहौल-स्पीति से कर्म ठाकुर, बिलासपुर से जोगिंदर सिंह चंदेल, बंजार से नारायण सिंह ठाकुर और कुल्लू से टेक चंद ठाकुर उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा कि संघ ने कुल 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उम्मीदवारों की अगली सूची दूसरे और तीसरे चरण में जारी की जाएगी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!