OPS मिलने पर कर्मचारियों ने सचिवालय के बाहर मनाया जश्न, CM सुक्खू के साथ लगे पैंशन पुरुष के नारे

Edited By Vijay, Updated: 13 Jan, 2023 05:54 PM

employees danced outside the secretariat

हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की शुक्रवार को पहली कैबिनेट की बैठक होने से पहले ही प्रदेश में ओपीएस बहाली का जश्र शुरू हो गया था। राज्य सचिवालय में जहां अंदर कैबिनेट चल रही थी तो बाहर ओपीएस बहाली पर नाटियां डाली जा रही थीं।

शिमला (राक्टा): हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की शुक्रवार को पहली कैबिनेट की बैठक होने से पहले ही प्रदेश में ओपीएस बहाली का जश्र शुरू हो गया था। राज्य सचिवालय में जहां अंदर कैबिनेट चल रही थी तो बाहर ओपीएस बहाली पर नाटियां डाली जा रही थीं। प्रदेश भर से सैंकड़ों की संख्या में एनपीएस कर्मचारी सचिवालय पहुंचे थे, ऐसे में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ कर्मचारियों से मिलने पहुंचे और ओपीएस बहाली की घोषणा की। इस दौरान पूरा सचिवालय मुख्यमंत्री सुक्खू के नारों से गूंजता रहा। बीच-बीच में पैंशन पुरुष के नारे भी सुनने को मिले। कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने उनकी मांग को कभी नहीं सुना। आज सुक्खू सरकार ने लोहड़ी के पर्व पर कर्मचारियों को पुरानी पैंशन स्कीम की सौगात दी है। कर्मचारी प्रदेश सरकार का इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं। 

2015 में शुरू हुए संघर्ष का आज मिला तोहफा : प्रदीप
सचिवालय में एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया। इस दौरान महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने ओपीएस बहाल किए जाने पर सीएम के साथ ही पूरे मंत्रिमंडल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 2015 में कुल्लू के आनी से जिस चीज के लिए महासंघ ने संघर्ष शुरू किया था, वह तोहफा आज मिल गया है। उन्होंने कहा कि बीते उपचुनाव में एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा था कि सत्ता में आते ही ओपीएस बहाल होगी और यह हमारा सौभाग्य है कि प्रदेश को ऐसा मुख्यमंत्री मिला, जिसने अपने वायदे को आते ही पूरा किया तथा महासंघ के संघर्ष की जीत हुई।

प्रदेश के कर्मचारियों में जोश की लहर
प्रदीप ठाकुर ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में जोश की लहर है। उन्हें अब अपना और अपने परिवार का भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार के साथ हैं और सरकार की नीतियों व प्रदेश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए पूरी एकजुटता के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने बता दिया कि वे सरकार लाते भी हैं और गिराते भी हैं।

सीएम जिस कोने में कहेंगे, वहां होगी धन्यवाद रैली
प्रदीप ठाकुर ने कहा कि ओपीएस बहाल किए जाने पर महासंघ अब मुख्यमंत्री और सरकार का आभार जताने के लिए जल्द धन्यवाद रैली आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस भी जिले में कहेंगे, वहां रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश भर से 1 लाख से अधिक एनपीएस कर्मचारी शामिल होंगे। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महासंघ जहां भी रैली आयोजित करना चाहता है, करे, सरकार उसमें पहुंचेगी।

सीएम ने लहराई तलवार 
एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री को तलवार देकर और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने म्यान से तलवार को बाहर निकाल कर लहराया। इसके साथ ही सचिवालय में एनपीएस महासंघ ने सभी को मिठाई भी बांटी। शुक्रवार को कैबिनेट शुरू होने से पहले ही एनपीएस कर्मचारी पहुंचना शुरू हो गए थे और दोपहर तक सचिवालय के बाहर सैंकड़ों की संख्या में कर्मचारी पहुंच गए। इस दौरान सीएम के पोस्टर कर्मचारी के हाथों में नजर आए।

सरकारी कार्यालयों में भी जश्र का माहौल
ओपीएस बहाली के बाद प्रदेश के अधिकतर सरकारी कार्यालयों में भी जश्र का माहौल देखने को मिला। इस दौरान कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई भी दी, साथ ही कुछ स्थानों में मिठाइयां भी बांटी गईं

मुख्यमंत्री ने समझी कर्मचारियों की पीड़ा : भरत शर्मा
एनपीएस कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव भरत शर्मा ने कहा कि आज लाखों कर्मचारियों की मुख्य मांग को प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुरानी पैंशन बहाली के लिए कर्मचारियों को एक लंबा संघर्ष करना पड़ा, लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों की पीड़ा को समझा और पुरानी पैंशन को बहाल किया। इसके साथ ही अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व मुख्य सलाहकार एवं शिमला जिले के जिलाध्यक्ष चमन चौहान ने भी ओपीएस बहाली पर सीएम का आभार जताया और आशा व्यक्त की कि जल्द ही पैंशनरों का एरियर भी बहाल होगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

Netherlands

Match will be start at 03 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!