4.10 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Nov, 2019 08:01 PM

dumtal yuvak chitta recovered

डमटाल पुलिस ने गश्त के दौरान तोकी बैरियर से एक युवक को 4.10 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है।

डमटाल, (टीम): डमटाल पुलिस ने गश्त के दौरान तोकी बैरियर से एक युवक को 4.10 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम डमटाल के तोकी बैरियर के पास गश्त पर थी। इस दौरान एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने युवक को मौके पर दबोच लिया। इस दौरान उक्त युवक ने एक पुडिय़ा झाडिय़ों में फैंक दी, जिसे पुलिस ने ढूंढ लिया। जांच करने पर उसे पुडिय़ा से 4.10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवक की पहचान विपन कुमार निवासी मुकेरियां जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर डमटाल पुलिस थाना ले आई है। डी.एस.पी. नूरपुर डा. साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!