Edited By Vijay, Updated: 02 May, 2026 05:18 PM

मंडी में ड्राइविंग लाइसैंस बनवाने के इच्छुक आवेदकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी (एसडीएम) सदर रुपिंदर कौर ने बताया है कि.....
मंडी (रजनीश): मंडी में ड्राइविंग लाइसैंस बनवाने के इच्छुक आवेदकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी (एसडीएम) सदर रुपिंदर कौर ने बताया है कि ड्राइविंग लाइसैंस के लिए आगामी 6 मई को टैस्ट का आयोजन किया जाएगा। यह ड्राइविंग टैस्ट मंडी के छोटा पड्डल स्थित बैडमिंटन कोर्ट के सामने वाली सड़क पर आयोजित किया जाएगा।
एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि टैस्ट में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को अपने फार्म को फोटो के साथ पूरी तरह भरकर लाना होगा और साथ में संबंधित फाइल भी अनिवार्य रूप से लानी होगी। उन्होंने बताया कि बिना फोटो, बिना फाइल और अधूरे भरे हुए फार्म किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि ड्राइविंग लाइसैंस टैस्ट के लिए स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया 2 मई को सुबह 11:30 बजे से शुरू कर दी गई है। जो आवेदक टैस्ट में शामिल होना चाहते हैं, वे परिवहन विभाग की आधिकारिक वैबसाइट Parivahan.gov.in के माध्यम से अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना स्लॉट बुक कर लें और निर्धारित नियमों का पालन करें।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें