संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक में मृ.त मिला चालक, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 03 Jan, 2024 04:39 PM

driver found dead in truck police started investigation

भराड़ी पुलिस थाना के अंतर्गत एक ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में चालक मृत अवस्था में पाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

भराड़ी (राकेश): भराड़ी पुलिस थाना के अंतर्गत एक ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में चालक मृत अवस्था में पाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति ग्राम पंचायत तडौन के अंतर्गत आने वाले गांव भखयुनडॉ का निवासी था। उसका शव तरघेल के पास ट्रक से बरामद हुआ है। जानकारी मिली है कि उक्त व्यक्ति मंगलवार को रिश्तेदारी में गया हुआ था। उसके बाद यह घर में आकर स्नान करने के बाद ट्रक में चला गया।

बुधवार सुबह तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसे ट्रक में मृत अवस्था में पाया गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस थाना भराड़ी से टीम थाना प्रभारी देवावन्द शर्मा की अगुवाई में मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!