जिला परिषद चुनाव : छंटनी में 2 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द, 53 नामांकन वैध

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 May, 2026 06:27 PM

district council elections nomination papers of 2 candidates rejected

Una News : जिला परिषद चुनावों के तहत ऊना जिले के 17 वार्डों में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया के दौरान दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए, जबकि 53 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त...

Una News : जिला परिषद चुनावों के तहत ऊना जिले के 17 वार्डों में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया के दौरान दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए, जबकि 53 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिले में कुल 55 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के दौरान उपमंडल हरोली के अंतर्गत  वार्ड नम्बर 11 बाथू से प्रत्याशी रोज़ी और वार्ड नम्बर 13 हरोली से प्रत्याशी निर्मल कौर का नामांकन पत्र निर्धारित पात्रता संबंधी दस्तावेजों में आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण न पाए जाने के कारण रद्द किया गया।

जतिन लाल ने बताया कि अब 14 और 15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा अंतिम उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!