धूमल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, हिमाचल ऑन सेल के आरापों पर किया पलटवार(Video)

Edited By Vijay, Updated: 12 Sep, 2019 12:36 PM

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस पार्टी को आडे हाथों लेते हुए कहा कि 25 वर्षों से कांग्रेस के पास प्रदेश के विकास व कल्याण का कोई मुद्दा नहीं है। ऐसे में हताश व निराश बौखलाई कांग्रेस के हिमाचल ऑन सेल नारे का ही एक सहारा है, जिसे विपक्ष...

ऊना (अमित): पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस पार्टी को आडे हाथों लेते हुए कहा कि 25 वर्षों से कांग्रेस के पास प्रदेश के विकास व कल्याण का कोई मुद्दा नहीं है। ऐसे में हताश व निराश बौखलाई कांग्रेस के हिमाचल ऑन सेल नारे का ही एक सहारा है, जिसे विपक्ष ने अपना परमानैंट हथियार बना लिया है जबकि इसमें थोड़ी सी भी सच्चाई नहीं है और न ही कांग्रेस इसमें कोई सबूत दे पाई है।

ऊना में पत्रकारों को संबोधित करते हुए धूमल ने कहा कि 2012 से पहले भी कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाया था और भाजपा सरकार ने हाईकोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में इसकी जांच भी करवाई थी। जांच की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि 118 उल्लंघन के सौदे कांग्रेस कार्यकाल के ही थे। उन्होंने कहा कि उस समय कांग्रेस ने रिपोर्ट को ही मानने से इंकार कर दिया था।

उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक प्रचार के लिए कांग्रेस हिमाचल ऑन सेल की चर्चा करती है लेकिन ऐसा प्रचार प्रदेश हित में नहीं है क्योंकि अगर ऐसा प्रचार होगा तो कौन हिमाचल में निवेश करेगा। उन्होंने कहा कि अगर निवेश आएगा तभी हिमाचल में रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!