Kangra: धर्मशाला जेल में सुरक्षा कर्मियों और के बीच झड़प, 4 कैदियों समेत 10 लोग घायल

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Aug, 2026 10:51 PM

dharamshala security personnel prisoners clash

धर्मशाला स्थित लाला लाजपत राय सुधार गृह (जिला जेल) में रविवार दोपहर करीब 12:15 बजे अस्पताल भेजने और गार्द तैनात करने की मांग को लेकर कैदियों और जेल प्रबंधन के बीच बहस हो गई।

धर्मशाला (ब्यूरो): धर्मशाला स्थित लाला लाजपत राय सुधार गृह (जिला जेल) में रविवार दोपहर करीब 12:15 बजे अस्पताल भेजने और गार्द तैनात करने की मांग को लेकर कैदियों और जेल प्रबंधन के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान कैदियों ने कांच की खिड़की तोड़कर उसके टुकड़ों से हमला कर दिया। इस झड़प में 6 जेल सुरक्षा कर्मचारी और 4 कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और क्यूआरटी तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति पर काबू पाया। सभी 10 घायलों को इलाज के लिए तुरंत जोनल अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया, जहां से गंभीर चोटों के कारण 2 जेल कर्मचारियों और एक कैदी को टांडा मैडीकल कालेज रैफर कर दिया गया है।

एसपी कार्यालय कांगड़ा और धर्मशाला पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और क्यूआरटी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया है। एसपी कांगड़ा ने स्वयं जिला जेल और जोनल अस्पताल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और जेल परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!