धर्मशाला नगर निगम चुनाव: 17 वार्डों के लिए 58 उम्मीदवारों ने भरी हुंकार, जानें किस वार्ड में कितने दावेदार

Edited By Vijay, Updated: 02 May, 2026 06:21 PM

dharamshala municipal corporation elections

नगर निगम धर्मशाला चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत विभिन्न वार्डों से 58 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

धर्मशाला (सुनील): नगर निगम धर्मशाला चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत विभिन्न वार्डों से 58 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) धर्मशाला मोहित रत्न ने बताया कि 29 अप्रैल, 30 अप्रैल  तथा 2 मई को अलग-अलग वार्डों में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा नामांकन प्रस्तुत किए गए हैं।

वार्ड नंबर-1 फरसेटगंज से हिमांशी (कांग्रेस) ने 30 अप्रैल को और रेखा देवी (भाजपा) ने 2 मई  को नामांकन दाखिल किया, जबकि वार्ड नंबर-2 भागसुनाग से ओंकार चंद (निर्दलीय) और शमशेर सिंह (भाजपा) और अशोक कुमार (कांग्रेस) ने 2 मई को नामांकन भरा है। वार्ड नंबर-3 मैक्लोडगंज से आशा देवी (भाजपा) एवं सुदर्शना (कांग्रेस) ने 30 अप्रैल को अपने नामांकन प्रस्तुत किए। इसी प्रकार वार्ड नंबर-4 कश्मीर हाऊस से नेहा संगल (भाजपा) ने 30 अप्रैल को तथा नीनू शर्मा (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल तथा वीना वर्मा (निर्दलीय) ने 2 मई को नामांकन दाखिल किया। 

एसडीएम ने बताया कि वार्ड नंबर-5 खजान्ची मोहल्ला से शैलजा (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल  तथा अरुणा कुमारी (भाजपा) ने 30 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर-6 कोतवाली बाजार से बबिता (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल को तथा करिश्मा छेत्री (भाजपा) और तेजिन्द्र कौर (निर्दलीय) ने 2 मई को नामांकन दाखित किया। इसके अलावा वार्ड नंबर-7 मिनी सचिवालय से आशु भारद्वाज (भाजपा) और शिवानी भारद्वाज (कांग्रेस) ने और रोज बाला (निर्दलीय) तथा रेखा (निर्दलीय) 2 मई को नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर-8 खेल परिसर से रानी देवी (कांग्रेस) ने 30 अप्रैल को तथा प्रेरणा (भाजपा) तथा ललिता (निर्दलीय) और सरोज कुमारी गुलेरी (निर्दलीय) ने 2 मई को अपना नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर-9 सकोह से नरेश कुमार (निर्दलीय) ने 30 अप्रैल एवं सुषमा कुमारी (निर्दलीय) एवं राज कुमार (भाजपा) तथा सुमित (कांग्रेस) ने 2 मई को नामांकन प्रस्तुत किए।

 वार्ड नंबर-10 श्याम नगर से सुदेश कुमार (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल, अमित भारद्वाज (भाजपा) ने 30 अप्रैल तथा अतुल (निर्दलीय) ने 2 मई को नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर-11 राम नगर से अनुराग (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल को जबकि अनीष कुमार (भाजपा) ने 2 मई को अपना नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर-12 बडोल से स्वर्णा देवी (कांग्रेस) एवं मीना कुमारी (भाजपा) ने 30 अप्रैल तथा शीला मेहता (निर्दलीय) और गायत्री देवी (निर्दलीय) ने 2 मई को अपने नामांकन प्रस्तुत किए। इसके अलावा वार्ड नंबर-13 दाड़ी से हर्ष ओबराॅय (भाजपा) और संदीप (कांग्रेस) तथा बलदेव सिंह (निर्दलीय), तरुण ओबराॅय ( निर्दलीय) तथा केशव (निर्दलीय) ने 2 मई को अपना नामांकन दाखिल किया।

इसके अलावा वार्ड नंबर-14 कंड से शेखर आनंद (भाजपा), मितुल शुक्ला (निर्दलीय) एवं अंनोज (कांग्रेस) ने 30 अप्रैल और संगीता खनका (निर्दलीय), प्रदीप कुमार (निर्दलीय) ने 2 मई को नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर-15 खनियारा से प्रताप चंद (निर्दलीय) ने 29 अप्रैल, परवीन कुमार (भाजपा) ने 30 अप्रैल तथा राकेश कुमार (निर्दलीय) तथा रजनी व्यास (कांग्रेस) ने 2 मई को नामांकन भरा।

वार्ड नंबर-16 सिद्धपुर से बबिता (कांग्रेस) ने 29 अप्रैल व उषा रानी (निर्दलीय) ने 30 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया, जबकि अनुपमा कटोच (भाजपा) ने 2 मई को अपना नामांकन भरा। वार्ड नंबर-17 सिद्धबाड़ी से सुरेश कुमार (कांग्रेस), कृष्ण (निर्दलीय) ने 30 अप्रैल को जबकि सुभाष चंद (निर्दलीय) तथा विशाल जम्बाल (भाजपा), अनिल कुमार (निर्दलीय) ने 2 मई को अपने नामांकन प्रस्तुत किए।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!