Kangra: वनडे मुकाबले को धर्मशाला पहुंचीं भारत और अफगानिस्तान की टीमें

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Jun, 2026 09:26 PM

dharamshala india afghanistan teams

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 13 जून को होने वाले भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मुकाबले के लिए दोनों टीमें गग्गल हवाई अड्डे पहुंच गई हैं।

धर्मशाला (सुनील): अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 13 जून को होने वाले भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मुकाबले के लिए दोनों टीमें गग्गल हवाई अड्डे पहुंच गई हैं। झमाझम बारिश, ठंडी हवाओं और धौलाधार की मनोरम वादियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया, जिससे वे खासे प्रभावित नजर आए। भारतीय टीम दोपहर 1:15 बजे जबकि अफगानिस्तान की टीम शाम 4:30 बजे गग्गल एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट पर मौजूद प्रशंसकों ने दोनों टीमों का स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खिलाड़ियों को उनके होटलों तक पहुंचाया गया। धर्मशाला की खूबसूरती से प्रभावित खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर धौलाधार पर्वतमाला और सुहावने मौसम की तस्वीरें एवं वीडियो भी सांझा किए।

पहले दिन दोनों टीमों ने आराम किया और मौसम का आनंद लिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अफगानिस्तान की टीम दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक अभ्यास करेगी। इसके बाद भारतीय टीम शाम 5:30 बजे से रात 8:30 बजे तक फ्लडलाइट्स में अभ्यास सत्र आयोजित करेगी। दोनों टीमें मुकाबले से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगी। भारतीय टीम के साथ कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल और के.एल. राहुल जैसे प्रमुख खिलाड़ी पहुंचे हैं। उनके आगमन से क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

टिकटों की भारी मांग
मैच के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री जारी है। 1500 रुपए से शुरू होने वाले टिकटों की अधिकांश श्रेणियां लगभग बिक चुकी हैं और अब महंगे टिकटों की मांग अधिक है। मैच के चलते धर्मशाला और मैक्लोडगंज के होटल एवं पर्यटन कारोबार में भी रौनक बढ़ गई है।

पहली बार धर्मशाला में भारत से भिड़ेगा अफगानिस्तान
धर्मशाला में यह पहला अवसर होगा जब अफगानिस्तान की टीम वनडे मुकाबले में भारत का सामना करेगी। इससे पहले वर्ष 2023 विश्व कप के दौरान अफगानिस्तान ने यहां बंगलादेश के खिलाफ मैच खेला था। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!