Kangra: 9वीं और 11वीं की कंपार्टमैंट परीक्षाएं 3 जुलाई को, स्कूल स्तर पर होंगे पेपर

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Jun, 2026 10:40 PM

dharamshala compartment examinations

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं के कंपार्टमैंट परीक्षार्थियों की परीक्षाएं आगामी 3 जुलाई को आयोजित की जाएंगी।

धर्मशाला (सुनील): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं के कंपार्टमैंट परीक्षार्थियों की परीक्षाएं आगामी 3 जुलाई को आयोजित की जाएंगी। मार्च-2026 की वार्षिक परीक्षाओं में जिन नियमित विद्यार्थियों का परिणाम कंपार्टमैंट रहा है, उनके ये पेपर संबंधित विद्यालयों द्वारा आंतरिक रूप से अपने स्तर पर ही करवाए जाएंगे। दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा का समय दोपहर 12.45 बजे से शाम 4.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने सभी स्कूलों को नियमों के तहत परीक्षा का सफल संचालन सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों को तय समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए छात्र अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!