Kangra: धर्मशाला से केंद्रीय विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर देहरा ले जाना चाहती है सरकार : शांता

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Nov, 2026 06:21 PM

dharamshala central university

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने प्रदेश सरकार पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला परिसर के निर्माण में देरी करने का आरोप लगाया है।

पालमपुर (भृगु): पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने प्रदेश सरकार पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला परिसर के निर्माण में देरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार राजनीतिक कारणों से विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर को धर्मशाला से देहरा ले जाना चाहती है। इसी कारण धर्मशाला परिसर के लिए राज्य सरकार अपने हिस्से के 30 करोड़ रुपए जारी नहीं कर रही है। शांता कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार धर्मशाला परिसर के लिए 300 करोड़ रुपए स्वीकृत कर चुकी है, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से 30 करोड़ रुपए जमा न करवाने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने बताया कि करीब 14 वर्ष पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिली थी। उस समय निर्णय लिया गया था कि मुख्य परिसर धर्मशाला में और दूसरा परिसर देहरा में स्थापित होगा। प्रदेश सरकार देहरा के लिए अपनी हिस्सेदारी जारी कर चुकी है, जबकि धर्मशाला के लिए राशि अब तक लंबित है। उन्होंने कहा कि इस देरी का खमियाजा कांगड़ा जिला के विद्यार्थियों और क्षेत्र को भुगतना पड़ रहा है। शांता कुमार ने इस मामले में उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने वाले अतुल भारद्वाज को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि धर्मशाला परिसर के लिए 30 करोड़ रुपए शीघ्र जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!