Mandi: एक ही रात में तोड़े 3 घरों के ताले, लाखों के गहने व नकदी चोरी

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Nov, 2024 04:57 PM

dharampur rangad cash theft

धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत स्योह के गांव रांगड़ में सोमवार रात 3 घरों में चोरियां हुई हैं। प्रेम सिंह (72) पुत्र सुंकू राम गांव रांगड़ ने मंगलवार को धर्मपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह रात को वे अपने कमरे में सोए थे और सुबह जब उठकर...

धर्मपुर: धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत स्योह के गांव रांगड़ में सोमवार रात 3 घरों में चोरियां हुई हैं। प्रेम सिंह (72) पुत्र सुंकू राम गांव रांगड़ ने मंगलवार को धर्मपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह रात को वे अपने कमरे में सोए थे और सुबह जब उठकर देखा तो दूसरे कमरों के ताले टूटे थे और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। कमरे में ट्रंक में रखे सोने व चांदी के गहने व 60 हजार की नकदी गायब थीगहनों में 2 मंगलसूत्र, क्लिप, कांटे, अंगूठी, मानटीका, 2 टोक कड़े व एक जोड़ी चांदी पायल की शामिल हैं।

प्रेम सिंह की शिकायत पर धर्मपुर पुलिस ने मंगलवार को मौके पर छानबीन की। इसी के साथ रांगड़ गांव के विनोद कुमार पुत्र गोविंद राम व राजकुमार पुत्र शेर सिंह के घरों के भी ताले टूटने की सूचना है लेकिन इन्होंने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई है। डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!