Kullu: जोगणी माता मंदिर की प्रतिष्ठा में पहुंचे देव बालक महेश्वर

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Dec, 2025 06:58 PM

dev balak maheshwar arrived for the consecration ceremony of the jogani mata tem

हुरला में जोगणी माता के मंदिर की प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में बजौरा के देव बालक महेश्वर लाव-लश्कर के साथ हुरला में जोगणिया मंदिर पहुंचे।

कुल्लू (संजीव): हुरला में जोगणी माता के मंदिर की प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में बजौरा के देव बालक महेश्वर लाव-लश्कर के साथ हुरला में जोगणिया मंदिर पहुंचे। बालक महेश्वर कमेटी हुरला ने देवता की पूजा-अर्चना की ओर देवलुओं का स्वागत किया। उसके उपरांत विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर की प्रतिष्ठा की गई। गौरतलब है कि प्राकृतिक आपदा में मलबा गिरने से जोगणी माता का मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसका पुनर्निर्माण किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में देव बालक महेश्वर के श्याम लाल कोषाध्यक्ष कमेटी बजौरा, देवलू झाबे राम पहलवान, निक्का राम पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत हुरला और गंगा राम कोषाध्यक्ष बाल कामेश्वर कमेटी हुरला आदि उपस्थित रहे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!