Himachal में सूर्य देव बरसा रहे आग, स्कूलों के 'Time Table' में बदलाव की उठी मांग

Edited By Vijay, Updated: 12 Jun, 2025 09:38 PM

demand for change in school timetable arose amid scorching heat

हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इसे देखते हुए राज्याें के स्कूलों में समयसारिणी में बदलाव करने की मांग उठ रही है।

शिमला (प्रीति): हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इसे देखते हुए राज्याें के स्कूलों में समयसारिणी में बदलाव करने की मांग उठ रही है। भीषण गर्मी के प्रकाेप के चलते राज्य के मैदानी इलाकों के स्कूलों के समय को सुबह 7 से 1 बजे तक करने की मांग की जा रही है। इन दिनों इन क्षेत्रों का तापमान 40 डिग्री से अधिक है। मौसम के तीखे तेवरों के बीच इस दौरान आधा हिमाचल लू की चपेट में आ गया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में ही नहीं, शिमला और मनाली जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी से पसीने छूटने लगे हैं। 

ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, सिरमौर और बिलासपुर में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। हालांकि जिला ऊना के सभी स्कूलों में 30 जून तक छुट्टियां हैं यानि समर वैकेशन है। इसी तरह सोलन जिला के नालागढ़, कांगड़ा के फतेहपुर, नगरोटा-सूरियां व इंदौरा, सिरमौर के पांवटा साहिब और कालाअंब में भी 1 से लेकर 30 जून तक समर वैकेशन है, लेकिन शेष जिले हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, सोलन व कुल्लू में स्कूल खुले हैं। यहां स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से 3 बजे तक है। अधिक गर्मी होने के कारण इतना लंबा समय बच्चों को स्कूल में बिताना मुश्किल हो रहा है। इस दौरान कई जिलों में तो हीटवेव चल रही है, जिससे बच्चों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इसको देखते हुए इन जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव करने की मांग की जा रही है।

शिक्षा मंत्री और स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक से उठाएंगे मामला
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते कई जिलों से ऐसी मांग उठ रही है। इसको लेकर शिक्षकों व अभिभावकों के फोन आ रहे हैं, ऐसे में यह मामला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली के समक्ष उठाया जाएगा।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!