पौंग बांध विस्थापितों के लिए कानून भी बदलना पड़ा तो बदलेंगे : मुख्यमंत्री

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Jun, 2024 06:54 PM

dehra pong dam displaced law

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पौंग बांध विस्थापितों की समस्या को समझता हूं। हमारी सरकार किसी का घर खाली नहीं करवाती, बल्कि घर बनाने के लिए 3 गुना राशि देती है। देहरा की जनता और पौंग बांध विस्थापितों के लिए अगर कानून भी बदलना पड़े...

देहरा (राजीव/सेठी): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पौंग बांध विस्थापितों की समस्या को समझता हूं। हमारी सरकार किसी का घर खाली नहीं करवाती, बल्कि घर बनाने के लिए 3 गुना राशि देती है। देहरा की जनता और पौंग बांध विस्थापितों के लिए अगर कानून भी बदलना पड़े तो बदलेंगे। चुनाव आचार संहिता के कारण अभी किसी तरह की कोई घोषणा नहीं कर सकते, लेकिन विस्थापितों की हरसंभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री देहरा में कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर के चुनाव प्रचार के दौरान यूथ कांग्रेस के युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व आजाद विधायक ने अपने राजनीतिक फायदे व लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए विधायकी बेची है। वह भाजपा की राजनीतिक मंडी में दूसरी बार विधायक बनने के 14 माह बाद ही बिक गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस कमल को खिलाने के लिए भाजपा के ईमानदार कार्यकर्त्ताओं ने पसीना बहाया, होशियार सिंह ने उसी कमल को खरीद लिया। भाजपा के कर्मठ व ईमानदार कार्यकर्त्ताओं से मेरा अनुरोध है कि वे कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दें, चूंकि यह चुनाव कांग्रेस और बिके हुए विधायक के बीच है। होशियार सिंह ने देहरा का विकास रोके रखा। अगर पूर्व विधायक महीने का 15 करोड़ रुपए खर्च करते हैं तो फिर क्षेत्र का विकास क्यों नहीं करवाया। इस मौके पर आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, चेयरमैन कैबिनेट रैंक भवानी पठानिया, विधानसभा में डिप्टी व्हिप केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रत्न, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, चेयरमैन नरदेव कंवर, संजय चौहान, पूर्व विधायक योगराज, अजय महाजन, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डा. राजेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पिंदर ठाकुर, पूर्व उम्मीदवार पवन ठाकुर व युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुलविंदर इत्यादि मौजूद रहे।

जूलॉजिकल पार्क से मिलेगा 2,000 युवाओं को रोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सैंट्रल यूनिवर्सिटी का काम देहरा में उन्होंने शुरू करवाया, फोरैस्ट क्लीयरैंस करवाई। 680 करोड़ रुपए की लागत से जूलॉजिकल पार्क बना रहे हैं, जिसमें जंगल सफारी, बड़े होटल व अन्य सुविधाएं होंगी। 2,000 युवाओं को इसमें रोजगार मिलेगा। युवा 10 जुलाई को भाजपा की खरीद-फरोख्त की राजनीति पर वोट के जरिए चोट करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जीतने पर साढ़े 3 साल में क्षेत्र की सूरत बदल जाएगी। इससे पहले बार एसोसिएशन देहरा के कार्यक्रम में सी.एम. ने कहा कि पहले देहरा में नारा लगता था ‘देहरा कोई नहीं तेरा’ लेकिन अब ‘देहरा अब हो चुका हमारा’। सुक्खू ने कहा कि देहरा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय और एस.ई. (पी.डब्ल्यू.डी.) का कार्यालय भी खोला जाएगा, जिसे कैबिनेट में मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार कई और सरकारी कार्यालय देहरा में खोलने पर विचार कर रही है, जिसकी घोषणा चुनाव के बाद की जाएगी।

 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!