दर्दनाक हादसा : कार दुर्घटना में एक की मौत, 3 घायल

Edited By Vijay, Updated: 14 Dec, 2019 09:35 PM

death of one during car accident

उपमंडल रामपुर के अंतर्गत तकलेच क्षेत्र में एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है जबकि 3 अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रामपुर बुशहर (ब्यूरो): उपमंडल रामपुर के अंतर्गत तकलेच क्षेत्र में एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है जबकि 3 अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की शिनाख्त रतन दास (46) ऊर्फ बाबूराम पुत्र मैहली राम गांव चकरी, डाकघर तकलेच के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मारुति कार (एचपी 06-3207) बीती रात तकलेच सड़क मार्ग पर डमराली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल गाड़ी चालक पवन कुमार सहित अन्य को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!