मां-बाप के साथ सैल्फी ले रहे नाबालिग लड़के को ऐसे मिली दर्दनाक मौत

Edited By Vijay, Updated: 08 Nov, 2020 03:34 PM

death of minor boy

शिमला जिला में सैल्फी के चक्कर में एक नाबलिग लड़के की मौत हो गई है। शिमला जिला के जुब्बल क्षेत्र के हाटकोटी माता मंदिर में अर्नब (13) पुत्र चन्द्र मोहन गांव व डाकघर कलबोग तहसील कोटखाई अपने माता-पिता के साथ दर्शन करने आया था।

शिमला (योगराज): शिमला जिला में सैल्फी के चक्कर में एक नाबलिग लड़के की मौत हो गई है। शिमला जिला के जुब्बल क्षेत्र के हाटकोटी माता मंदिर में अर्नब (13) पुत्र चन्द्र मोहन गांव व डाकघर कलबोग तहसील कोटखाई अपने माता-पिता के साथ दर्शन करने आया था। दर्शन के पश्चात वह अपने माता-पिता के साथ  पब्बर नदी के किनारे सैल्फी खींच रहा था कि अचानक पैर फिसलने से नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों तथा पुलिस ने जब तक उसे नदी से निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय पुलिस मौके पर है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!