हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, पैर फिसलने से 25 वर्षीय युवक की मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 May, 2026 06:46 PM

tragic accident in hamirpur 25 year old youth dies after slipping

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर पैर फिसलने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर पैर फिसलने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले की भटेड़ पंचायत के बनद्रोह गांव की है। मृतक की पहचान आशीष चौहान उर्फ आशु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आशीष चौहान किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर गिर गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम पसर गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद युवक का अंतिम संस्कार किया गया। 25 साल के जवान बेटे को खोने के बाद माता-पिता और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!