Edited By Swati Sharma, Updated: 18 May, 2026 04:16 PM

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर ढांक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गिरधारी लाल (52 वर्षीय)...
Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर ढांक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घर लौट रहे थे गिरधारी लाल
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गिरधारी लाल (52 वर्षीय) पुत्र कर्म दास निवासी घिसल, डाकघर साच, तहसील पांगी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गिरधारी लाल शनिवार देर शाम को घर लौट रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह बदरूड ढांक में जा गिरे। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन दुर्गम क्षेत्र और अंधेरे के कारण उनका पता नहीं चल पाया। रविवार को दोबारा उनकी खोजबीन शुरू की गई। करीब 11 बजे गिरधारी लाल का शव ढांक से बरामद हुआ।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें