शादी का सामान छोड़कर लौट रही जीप खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत (Video)

Edited By Vijay, Updated: 19 Nov, 2020 05:33 PM

उपमंडल शिलाई के कांडो लानी के पास एक जीप के खाई में गिरने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चन्द्र मोहन निवासी शिलाई अपनी जीप में शादी का सामान लेकर बाम्बल गया हुआ था।

पांवटा साहिब (प्रेम/संजय): उपमंडल शिलाई के कांडो लानी के पास एक जीप के खाई में गिरने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चन्द्र मोहन निवासी शिलाई अपनी जीप में शादी का सामान लेकर बाम्बल गया हुआ था। वापस आते समय कांडो लानी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गाड़ी के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के खाई में गिरते ही परखच्चे उड़ गए थे तथा गाड़ी 2 हिस्सों में बंट गई थी। इसके बाद शिलाई पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!