मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा, जीप के खाई में गिरने से 3 लाेगों की मौ.त

Edited By Vijay, Updated: 22 Mar, 2024 05:05 PM

death of 3 in road accident

मंडी जिला के तहत कमांद-कटौला-टिहरी सड़क पर शुक्रवार को मरोगी के समीप एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जीप में सवार लोग पंजाब से खोया-पनीर की डिलीवरी करने कुल्लू-मनाली गए थे कि वापस लौटते समय राक्षनाला में जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

मंडी (रजनीश): मंडी जिला के तहत कमांद-कटौला-टिहरी सड़क पर शुक्रवार को मरोगी के समीप एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जीप में सवार लोग पंजाब से खोया-पनीर की डिलीवरी करने कुल्लू-मनाली गए थे कि वापस लौटते समय राक्षनाला में जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान बशीर अली (23) पुत्र भीलो निवासी बैरमपुर, तहसील रोपड़, सलीम (31) पुत्र अली हुसैन निवासी हाऊस नंबर 1738/82 विश्वकर्मा कालोनी पंचकूला जिला पिंजौर हरियाणा व आजम पुत्र सराफत अंसारी निवासी गांव व डाकघर जगरेहड़ा तहसील रुड़की जिला हरिद्वार उत्तराखंड के रूप में हुई है। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि गाड़ी को बशीर अली चला रहा था तथा सलीम गाड़ी का मालिक था। दुर्घटना से पहले ये सभी लोग बजौरा में पनीर बेचकर वापस अपने घर पंचकूला की तरफ जा रहे थे। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!