बंजार में खड्ड से युवक का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Edited By Vijay, Updated: 14 Feb, 2020 06:37 PM

deadbody of youth recovered from ravine

कुल्लू जिला की बंजार घाटी के अंतर्गत आती जीभी खड्ड में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद डीएसपी बंजार बिनी मिन्हास के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

कुल्लू (दिलीप): कुल्लू जिला की बंजार घाटी के अंतर्गत आती जीभी खड्ड में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद डीएसपी बंजार बिनी मिन्हास के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं मामले को लेकर पुलिस ने फोरैंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। मृतक की पहचान हेमराज पुत्र कुर्म दत्त गांव दोघर कोटला बंजार निवासी के रूप में हुई है जोकि पछले 2 सालों से यहां एक गैस्ट हाऊस में कार्य कर रहा था।

मृतक हेमराज के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से गहनता से छानबीन करने की मांग की है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि युवक की मौत के कारणों की जांच के लिए फौरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है तथा मामले में तफ्तीश की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!