Chamba: डल्हौजी के नम्बर की रेंज रोवर गाड़ी में घूम रहे अभिनेता अल्लू अर्जुन

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Nov, 2024 09:49 PM

dalhousie actor allu arjun

सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन डल्हौजी नम्बर की एक रेंज रोवर गाड़ी में घूम रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर डल्हौजी के लोगों में काफी उत्साह है।

डल्हौजी (शमशेर): सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन डल्हौजी नम्बर की एक रेंज रोवर गाड़ी में घूम रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर डल्हौजी के लोगों में काफी उत्साह है। यह डल्हौजी सब डिवीजन से संबंधित नंबर है। उक्त रेंज रोवर गाड़ी दिसम्बर 2018 में डल्हौजी के एसडीएम कार्यालय में रजिस्टर्ड हुई थी जोकि किसी राजन सिंह जुनेजा के नाम पर रजिस्टर्ड है और उसका अस्थायी पता डमटाल हिमाचल प्रदेश जबकि स्थायी पता महाराष्ट्र का लिखा गया है। करीब आधे मिनट के इस वीडियो में देखकर डल्हौजी में लोग अल्लू अर्जुन को डल्हौजी से जाेड़कर देख रहे हैं। लोगाें का कहना है कि अल्लू अर्जुन जैसे सुप्रसिद्ध अभिनेता के पास डल्हौजी में रजिस्टर्ड गाड़ी है जिससे उनका नाता डल्हौजी से भी जुड़ गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!