मनाली से बिलासपुर पहुंचे महामहिम दलाईलामा, जानिए कहां किया रात्रि ठहराव

Edited By Vijay, Updated: 24 Aug, 2019 08:55 PM

dalailama in bilaspur

बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा पूर्व निर्धारित तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार दोपहर को बिलासपुर पहुंचे। हालांकि उनका यह कार्यक्रम पूरी तरह से निजी था। जिला प्रशासन के अफसरों के अलावा धर्मगुरु किसी से भी नहीं मिले और कमरे में पहुंचने के बाद ध्यान में लीन हो...

बिलासपुर: बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा पूर्व निर्धारित तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार दोपहर को बिलासपुर पहुंचे। हालांकि उनका यह कार्यक्रम पूरी तरह से निजी था। जिला प्रशासन के अफसरों के अलावा धर्मगुरु किसी से भी नहीं मिले और कमरे में पहुंचने के बाद ध्यान में लीन हो गए। बताया जा रहा कि धर्मगुरु दलाईलामा मनाली से आए और उनका चंडीगढ़ की ओर जाने का कार्यक्रम है लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते उनका रात्रि ठहराव बिलासपुर के टूरिज्म होटल लेकव्यू कैफे में किया गया।

बिलासपुर पहुंचने पर धर्मगुरु का जिलाधीश सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत अभिनंदन किया और कुछ समय तक बातचीत भी की। इसके अलावा बौद्ध धर्मगुरु किसी से नहीं मिले। रविवार को सुबह के समय दलाईलामा चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!