CUHP प्रवेश परीक्षा की तिथियों में हुआ बदलाव, जानिए कब होगी परीक्षा

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 25 Sep, 2020 06:43 PM

cuhp entrance exam dates change know when the exam will be

शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातकोतर अध्ययन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। सी.यू. द्वारा अब प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 अक्तूबर को किया जाएगा। इससे...

धर्मशाला (नवीन): शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातकोतर अध्ययन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। सीयू द्वारा अब प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 अक्तूबर को किया जाएगा। इससे पहले सीयू ने प्रवेश परीक्षा की तिथि 20 अक्तूबर को निर्धारित की थी जिसे अब 18 अक्तूबर कर दिया है। प्रवेश परीक्षा के लिए हॉल टिकट/एडमिट कार्ड अपने-अपने लॉग इन आईडी पर एक अक्तूबर से ऑनलाइन डाऊनलोड किया जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के संबंध में किसी प्रकार की सूचना/जानकारी डाक द्वारा नहीं भेजी जाएगी तथा विश्वविद्यालय की बैवसाइट पर ही उपलब्ध होगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 30 अक्तूबर को विश्वविद्यालय की बैवसाइट पर घोषित कर दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!