दीक्षांत समारोह: नौणी विश्वविद्यालय में 1305 विद्यार्थियों को प्रदान कीं डिग्रियां, 23 मेधावी गोल्ड मैडल से नवाजे

Edited By Vijay, Updated: 09 Dec, 2023 08:59 PM

convocation ceremony of nauni university

डाॅ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी का 12वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।

सोलन (ब्यूरो): डाॅ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी का 12वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। राज्यपाल ने 773 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसके अलावा 1305 विद्यार्थियों को बीएससी उद्यानिकी और बीएससी वानिकी, बीटैक बायो-टैक्नोलॉजी, एमबीए/एबीएम, एमएससी और पीएचडी उद्यानिकी एवं वानिकी में डिग्रियां प्रदान कीं। इसमें बागवानी एवं वानिकी, बीटैक बायोटैक्नोलॉजी और एमबीए कार्यक्रमों में 658 स्नातक, 565 स्नातकोत्तर और 88 डॉक्टरेट डिग्रियां प्रदान की गईं। वहीं मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को 23 स्वर्ण पदक प्रदान किए, जिनमें से 20 स्वर्ण पदक छात्राओं को प्रदान किए गए। 
PunjabKesari

बीएससी (बागवानी ऑनर्स) वर्ष 2021-22 के लिए पलक शर्मा व वर्ष 2021-22 के लिए नेरी काॅलेज के शौर्य शर्मा को गोल्ड मैडल से नवाजा गया। इसी तरह बीएससी (वानिकी ऑनर्स) वर्ष 2020-21 के लिए अमिशा ठाकुर व वर्ष 2021-22 के लिए कोमल ठाकुर को विश्वविद्यालय में टॉप करने के लिए गोल्ड मैडल मिला। बीटैक बायोटैक्रोलॉजी के लिए वर्ष 2020-21 के लिए विकास ठाकुर और वर्ष 2021-22 के लिए साक्षी को गोल्ड मैडल मिला।
PunjabKesari

एमएससी (बागवानी) के लिए दीक्षा राणा को वर्ष 2021-22 व रिया रानी को वर्ष 2022-23 के लिए टॉप करने पर गोल्ड मैडल मिला। एमएससी (वानिकी) में वर्ष 2021-22 के लिए कुमारी संदीप व वर्ष 2022-23 के लिए विशानी ठाकुर को गोल्ड मैडल प्रदान किया गया। एमबीए एग्री बिजनैस में वर्ष 2021-22 के लिए अंकित कटोच व वर्ष 2022-23 के लिए जिलवाना को गोल्ड मैडल से नवाजा गया। बागवानी में पीएचडी की टॉपर आकृति चौहान को वर्ष 2020-21 के लिए तो शर्मिशिथा नायक को वर्ष 2021-22 के लिए गोल्ड मैडल मिला।
PunjabKesari

पीएचडी (वानिकी) में स्मृति को वर्ष 2020-21 व सरिता देवी को वर्ष 2021-22 के लिए गोल्ड मैडल से नवाजा गया। पीएचडी (मैनेजमैंट) अंकित पठानिया को वर्ष 2021-22 के लिए गोल्ड मैडल दिया गया।इसी तरह एमएससी में सर्वश्रेष्ठ डाॅ. एसपी ढल मैमोरियल गोल्ड मैडल अवार्ड कुमारी संदीप वर्ष 2021-22 व विशानी ठाकुर को वर्ष 2022-23 के लिए गोल्ड मैडल मिला।
PunjabKesari

कुमारी निशा को वर्ष 2021-22 व दामिनी को वर्ष 2022-23 के लिए बौजी सिरि चंद भाटिया मैमोरियल गोल्ड मैडल अवार्ड से सम्मानित किया गया। सुगंधि चौहान को 2021-22 व प्रितिका शर्मा को वर्ष 2021-22 के लिए पूर्ण आनंद गोल्ड मैडल अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
PunjabKesari
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!