Shimla: बिजली महादेव प्रोजैक्ट काे लेकर CM सुक्खू का बड़ा बयान, कहा-पेड़ कटने से पहले करना चाहिए था आंदोलन

Edited By Vijay, Updated: 04 Nov, 2025 06:11 PM

cm sukhu s big statement regarding bijli mahadev project

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि बिजली महादेव प्रोजैक्ट शुरू होने से पहले यदि आंदोलन किया जाता, तो बेहतर होता। उन्होंने कहा कि अब इस प्रोजैक्ट के लिए पेड़ कट चुके हैं।

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि बिजली महादेव प्रोजैक्ट शुरू होने से पहले यदि आंदोलन किया जाता, तो बेहतर होता। उन्होंने कहा कि अब इस प्रोजैक्ट के लिए पेड़ कट चुके हैं। ऐसे में आंदोलन पेड़ कटने से पहले करना चाहिए था। सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्या के समाधान के लिए केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की ड्यूटी लगाई है। वह इस विषय को लेकर संबंधित पक्षों से बात कर रहे हैं, ऐसे में समस्या का जो भी समाधान निकलेगा, उसके आधार पर बात आगे बढ़ेगी। 

प्रोजैक्ट में केंद्र व राज्य सरकार की 50-50 फीसदी भागीदारी 
मुख्यमंत्री ने इस प्रोजैक्ट में केंद्र व राज्य सरकार की 50-50 फीसदी भागीदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस मामले में सबकी भावनाओं का ख्याल रखकर आगे बढ़ेगी। केंद्र में आपदा से निपटने के लिए जारी हुए मिटिगेशन फंड (शमन निधि) के कुछ जिलों में खर्च नहीं होने को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कई जगह ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में फोरैस्ट क्लीयरैंस के चलते धनराशि खर्च नहीं हुई है। सरकार सभी चीजों का आकलन कर रही है तथा अनुमति मिलने के बाद राशि खर्च की जाएगी।

विभागों में आधुनिक व डिजिटल तरीके से होगा काम 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सारे सरकारी विभागों के आधुनिकीकरण व डिजिटल तरीके से काम करने की दिशा से राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है।

पर्यटकों को देंगे वर्ल्ड क्लास सुविधाएं 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिमला, मनाली और धर्मशाला सहित अन्य पर्यटक स्थलों में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर ट्रैफिक की समस्या है, जिसको दुरुस्त करने के लिए सरकार आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ प्रदेश स्तर पर अभियान जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!