ट्राला फंसने से चार घंटे बंद रहा चंडीगढ़-मनाली NH, सड़क के दोनों ओर लगा लंबा जाम(Video)

Edited By kirti, Updated: 18 Jan, 2020 05:09 PM

राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर बनेर स्थान पर सडक के आर-पार फंसे ट्राले और तीन अन्य ख़राब ट्रकों ने हाईवे की रफ्तार रोक दी। देखते ही देखते हाईवे पर जाम कई-कई किलोमीटर लम्बा पहुंच गया। बता दें कि शनिवार सुबह बिलासपुर से कीरतपुर की तरफ भारी...

बिलासपुर(मुकेश): राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर बनेर स्थान पर सडक के आर-पार फंसे ट्राले और तीन अन्य ख़राब ट्रकों ने हाईवे की रफ्तार रोक दी। देखते ही देखते हाईवे पर जाम कई-कई किलोमीटर लम्बा पहुंच गया। बता दें कि शनिवार सुबह बिलासपुर से कीरतपुर की तरफ भारी मशीनरी को ले जाता हुआ एक ट्राला(नम्बर आरजे06जीसी-3477) बनेर स्थान पर बने के तीखे मोड़ को काटते समय बीच सडक में फंस गया। जिस कारण हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
PunjabKesari
सूचना मिलने पर पुलिस थाना स्वारघाट की टीम थाना प्रभारी बलबीर सिंह की अगुवाई में मौके पर पहुंची और करीब 3 से चार घंटे की मशक्कत के बाद ट्राले को सड़क से किनारे हटाया गया। वहीं स्वारघाट से गंभरपुल के बीच खराब हुए तीन अन्य ट्रकों ने भी स्थिति को ओर विकराल बना दिया। जाम के चलते स्कूली बसें भी डेढ़ से दो घंटे देरी से पहुंची। जाम के चलते कुछ निजी बसें अपने रूट पर न जाकर रास्ते से ही मुड गई तो वहीं एचआरटीसी,सीटीयु, पंजाब रोड़वेज की बसें दो से तीन घंटे जाम में फंसी रही। हालंकि पुलिस ने तो एक तरफा यातायात बहाल कर दिया लेकिन लोग जल्दी निकलने के चक्कर में विपरीत दिशा से वाहन निकालते रहे और जाम लगता रहा। खबर लिखे जाने तक भी जाम का सिलसिला जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!