दुकान से मोबाइल समेत लाखों का सामान ले उड़े चोर

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Nov, 2022 10:07 PM

chamba shop goods theft

जिले के सलूणी उपमंडल के किहार बाजार में चोरों ने एक मोबाइल की दुकान से लाखों रुपए के मोबाइल व अन्य सामान चुरा लिया है। रात के अंधेरे में दुकान की दीवार तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सलूणी (शक्ति): जिले के सलूणी उपमंडल के किहार बाजार में चोरों ने एक मोबाइल की दुकान से लाखों रुपए के मोबाइल व अन्य सामान चुरा लिया है। रात के अंधेरे में दुकान की दीवार तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आबिद हुसैन ने बताया कि वह किहार बाजार में आबिद कम्युनिकेशन के नाम से दुकान करता है। रविवार को वह दिन भर दुकानदारी करने उपरांत शाम को अपने घर जुवांस चला गया। सोमवार को जब वह सुबह दुकान खोलने के लिए आया तो दुकानदारों ने उन्हें बताया कि दुकान की पिछली दीवार टूटी है। इसकी सूचना पुलिस थाना को दी। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस दल ने दुकान का निरीक्षण किया।

दुकान से 11 नए एंड्रॉयड मोबाइल, एक टैब, 5 कीपैड मोबाइल, 4 पिल्लर हीटर, 2 साऊंड सिस्टम, 4 ब्लोर, 10 से 15 रिपेयर किए मोबाइल, 4 नैक बैंड, एक पावर बैंक, रैडमी मोबाइल 6, टॉर्च 10, इलैक्ट्रॉनिक प्रैस 4, हीटर 6, इलैक्ट्रॉनिक चूल्हे 3 व अन्य सामान चोरी हो गया है। दुकानदार को करीब अढ़ाई से तीन लाख का नुक्सान हुआ है। एस.पी चम्बा अभिषेक यादव का कहना है कि पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। चोरों को पकडऩे के लिए सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस शीघ्र चोरों की तलाश कर उन्हें सलाखों के पीछे धकेलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!