चंबा के तीसा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, मुकेश अग्निहोत्री ने 27.54 करोड़ की विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं लोकार्पण

Edited By Swati Sharma, Updated: 16 Aug, 2026 09:55 AM

chamba receives a gift worth rs27 54 crore

Chamba News : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को चंबा जिला के तीसा क्षेत्र को जल शक्ति विभाग की 27.54 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने सगुआं में गुनू-घराट से पुखरोटू उठाऊ पेयजल योजना, ग्राम पंचायत लेसुई में पेयजल...

Chamba News : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को चंबा जिला के तीसा क्षेत्र को जल शक्ति विभाग की 27.54 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने सगुआं में गुनू-घराट से पुखरोटू उठाऊ पेयजल योजना, ग्राम पंचायत लेसुई में पेयजल योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं संवर्धन कार्य तथा भंजराड़ू में जल शक्ति मंडल तीसा के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया।

उप मुख्यमंत्री ने 25.14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गुनू-घराट से पुखरोटू उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। इस योजना से ग्राम पंचायत मसरूंड, हमल, डुलहर, पुखरी, कंदला, झुलाड़ा, निहुई, टिकरी एवं प्राहवी की 9 पंचायतों के 26 गांवों को लाभ मिलेगा। योजना के माध्यम से करीब 16,333 लोगों को बेहतर एवं नियमित पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने ग्राम पंचायत लेसुई में 1.32 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न पेयजल योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं संवर्धन कार्यों का भी उद्घाटन किया। इन कार्यों से लेसुई पंचायत के विभिन्न गांवों की करीब 3,000 आबादी को बेहतर पेयजल सुविधा मिलेगी।

भंजराड़ू में जल शक्ति मंडल के नए कार्यालय भवन का लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री ने भंजराड़ू में जल शक्ति मंडल तीसा के 1.08 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन से विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के लोगों को जल शक्ति विभाग से संबंधित कार्यों के लिए बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।

सगुआं में पेयजल योजनाओं का शुभारंभ करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पेयजल ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ पुरानी योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि लोगों को लंबे समय तक बेहतर पेयजल सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि चंबा जैसे दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं को मजबूत करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि दूरदराज के गांवों तक भी बेहतर पेयजल सुविधाएं पहुंचें और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!