Chamba: डोर-टू-डोर उठाने के बाद भी रावी नदी में फैंका जा रहा कूड़ा-कचरा

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Oct, 2024 05:11 PM

chamba ravi river garbage

जिला मुख्यालय चम्बा के सुल्तानपुर वार्ड में हैलीपैड के समीप रावी नदी में कूड़ा-कचरा फैंका जा रहा है। हालांकि नगर परिषद चम्बा द्वारा शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाने की योजना चलाई जा रही है, बावजूद इसके नदी में कूड़ा फैंका जा रहा है।

चम्बा (प्रवीण): जिला मुख्यालय चम्बा के सुल्तानपुर वार्ड में हैलीपैड के समीप रावी नदी में कूड़ा-कचरा फैंका जा रहा है। हालांकि नगर परिषद चम्बा द्वारा शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाने की योजना चलाई जा रही है, बावजूद इसके नदी में कूड़ा फैंका जा रहा है। शहर के साथ लगती रावी नदी के किनारे कूड़े-कचरे के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय लोकेंद्र शर्मा, कर्म प्रताप व रवि कुमार ने कहा कि नगर परिषद चम्बा इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। सुल्तानपुर वार्ड की पार्षद सीमा कुमारी ने बताया कि सुल्तानपुर में जहां लोग कूड़ा-कचरा फैंक रहे हैं वहां लोहे के जाले लगाए जाएंगे जिसके लिए टैंडर हो गया है और जहां पर हॉट स्पॉट हैं वहां पर जल्द जाले लगा दिए जाएंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!