Chamba: जुलाहकड़ी के व्य​क्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Aug, 2026 07:10 PM

chamba person creepy steps

चम्बा शहर के अप्पर जुलाहकड़ी में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार रात को व्यक्ति ने खाना खाया और सो गया।

चम्बा (काकू): चम्बा शहर के अप्पर जुलाहकड़ी में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार रात को व्यक्ति ने खाना खाया और सो गया। वीरवार सुबह परिजनों ने उसे फंदे से लटका पाया। उसने घर के गेट के साथ दुपट्टे का फंदा लगा लिया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा में पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने इस मामले में किसी प्रकार का संदेह जाहिर नहीं किया है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!