हिमुडा प्लाट बिक्री में धोखाधड़ी पर 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By prashant sharma, Updated: 04 Feb, 2022 12:02 PM

case registered against 2 for fraud in himuda plot sale

हिमुडा कॉलोनी चीलगाड़ी में प्लाट बिक्री के दौरान धोखाधड़ी के आरोप में 2 व्यक्तियों के खिलाफ विजिलेंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

धर्मशाला (ब्यूरो) : हिमुडा कॉलोनी चीलगाड़ी में प्लाट बिक्री के दौरान धोखाधड़ी के आरोप में 2 व्यक्तियों के खिलाफ विजिलेंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। इस मामले में प्लाट बेचने वाले और खरीदने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2015 में हिमुडा कॉलोनी चीलगाड़ी धर्मशाला में इस प्लॉट पर बने मकान के बारे जानकारी नहीं दी गई थी। इससे बेचने और खरीदने वाले रजिस्ट्रेशन और स्टैंप डयूटी के चार्ज बचाने के लिए यह धोखाधड़ी की थी। इससे सरकार के राजस्व को हानि हुई थी। आरोपियों द्वारा की गई इस धोखाधड़ी को लेकर विजिलेंस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसकी जांच के बाद मामले में कार्रवाई की मंजूरी मिलने पर विजिलेंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, एस.पी. विजिलेंस बलबीर सिंह ने बताया कि उक्त मामले में खरीददार और प्लॉट बेचने वाले व्यक्तिय पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!