पठानकोट-चम्बा NH पर स्किड हुई कार, बड़ा हादसा टला

Edited By Vijay, Updated: 31 May, 2020 11:00 PM

car skid on pathankot chamba nh big accident averted

पठानकोट-चम्बा नैशनल हाईवे पर रविवार को एक कार स्किड होकर सड़क के किनारे पर जा गिरी। गनीमत यह रही कि इस दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया और वाहन चालक पूरी तरह से सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार सतीश कुमार निवासी अंबाला जोकि चम्बा के स्टेट बैंक में...

तुनुहट्टी (ब्यूरो): पठानकोट-चम्बा नैशनल हाईवे पर रविवार को एक कार स्किड होकर सड़क के किनारे पर जा गिरी। गनीमत यह रही कि इस दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया और वाहन चालक पूरी तरह से सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार सतीश कुमार निवासी अंबाला जोकि चम्बा के स्टेट बैंक में कार्यरत है, वह 20 मई को चम्बा से अपने घर अंबाला के लिए एक टैक्सी के माध्यम से गया था। कुछ दिन घर पर रहने के बाद जब अपनी डिजायर कार लेकर चम्बा वापस लौट रहा था तो पठानकोट-चम्बा एनएच पर आते डगोह नामक स्थान पर रविवार करीब 2 बजे अचानक एक मोड़ पर कार स्किड हो गई। इस कारण कार सड़क के एक किनारे पर जा गिरी।

गनीमत यह रही कि चालक ने हादसे के वक्त तुरंत कार का स्टेयरिंग सड़क की ओर मोड़ लिया, जिससे कार खाई में गिरने से बच गई। इस हादसे में कार चालक तो पूरी तरह से सुरक्षित रहा लेकिन कार का नुक्सान हुआ है। हादसे के उपरांत वहां से गुजर रहे ट्रक चालक ने एक रस्सी की मदद से कार को खींचकर बाहर निकाला। हादसे की शिकायत न मिलने पर यह मामला पुलिस में दर्ज नहीं हो पाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!