दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार ने रौंदा 13 साल का मासूम, मौके पर मौत

Edited By Vijay, Updated: 07 Jun, 2020 04:27 PM

car hit the child deaht on spot

ऊना-भोटा हाईवे पर रविवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब बंगाणा के ठंडी खुई में एक कार की टक्कर से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जोकि बंगाणा गांव का रहने वाला था। मृतक की पहचान रजत के रूप में की गई है।

बंगाणा (ब्यूरो): ऊना-भोटा हाईवे पर रविवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब बंगाणा के ठंडी खुई में एक कार की टक्कर से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जोकि बंगाणा गांव का रहने वाला था। मृतक की पहचान रजत के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार रजत बाजार में दुकान पर भिंडी देकर वापस अपनी साइकिल में घर लौट रहा था कि अचानक कार की टक्कर से हादसे का शिकार हो गया। वहीं कार साथ लगते ढाबे में जा घुसी। बंगाणा पुलिस उक्त दुघर्टना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की छानबीन करने में जुट गई।

बंगाणा पुलिस थाना के इंस्पैक्टर एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब बंगाणा के ठंडी खुई में सड़क के किनारे अपनी साइकिल लेकर खड़े 13 वर्षीय बच्चे को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भिजवा दिया है। इस दुर्घटना में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!