सुंदरनगर के निहरी में गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो, चालक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 28 Feb, 2020 03:38 PM

car fell into deep ditch death of driver

मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर के निहरी में एक टाटा सूमो के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देर रात एक सूमो गाड़ी (एचपी 31ए-7888) निहरी के पास स्थित कनास नाला में...

सुंदरनगर (नितेश सैनी): मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर के निहरी में एक टाटा सूमो के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देर रात एक सूमो गाड़ी (एचपी 31ए-7888) निहरी के पास स्थित कनास नाला में अनियंत्रित होने के बाद गहरी खाई में गिर गई। हादसे के दौरान गाड़ी में चालक ही मौजूद था, जिसने मौके पर दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो मृतक की पहचान धर्मपाल पुत्र बुधी राम निवासी बलग निहरी जिला मंडी के तौर पर हुई। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी बीएसएल कालोनी प्रकाश चंद मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने हादसे के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!