शिलाई में बड़ा हादसा, रिश्तेदारों के घर जा रही कार गहरी खाई में गिरी (Video)

Edited By kirti, Updated: 08 Nov, 2019 12:38 PM

हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल है। जिसे इलाज लिए पांवटा सिविल अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान सुरेंदर (35) के रूप में हुई है। वहीं मौके पर मौजूद...

शिलाई (रवि तोमर): हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल है। जिसे इलाज लिए पांवटा सिविल अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान सुरेंदर (35) के रूप में हुई है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुरेंदर की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी जिसकी मौत हो गई।
PunjabKesari

हादसा शिलाइ क्षेत्र के कफोटा से बोकाला सड़क पर हुआ। जहां चंडीगढ़ नंबर कार(CH3K2482 क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसमें 2 लोग सवार बताए जा रहे हैं। बकरास निवासी अपने रिश्तेदारों के यहां पर जा रहे थे कि उनकी कार खाई में गिर गई। जिसमें सुरेंदर और पंकज(25) कार में मौजूद थे। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोमनाथ ने बताया कि राजबन पुलिस को सूचित कर दिया गया है और पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!