‌देश के सबसे लंबे सिंगल स्पैन पुल पर शरारती तत्वों का उत्पात, CM सुक्खू के नाम की उद्घाटन पट्टिका तोड़ी

Edited By Vijay, Updated: 17 Oct, 2026 04:28 PM

broken the inauguration plaque of cm sukhu s name

श्री नयनादेवी जी और झंडूता विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ने वाले देश के सबसे लंबे सिंगल स्पैन बागछाल पुल पर एक निंदनीय घटना सामने आई है। यहां कुछ अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम वाली उद्घाटन पट्टिका को कथित...

स्वारघाट (रोहित): श्री नयनादेवी जी और झंडूता विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ने वाले देश के सबसे लंबे सिंगल स्पैन बागछाल पुल पर एक निंदनीय घटना सामने आई है। यहां कुछ अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम वाली उद्घाटन पट्टिका को कथित तौर पर तोड़ दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सत्ताधारी दल ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।

इस घटना पर श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस और स्थानीय प्रशासन से इस कृत्य की निंदा करते हुए दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही अशोक ठाकुर ने प्रशासन को सुझाव दिया है कि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बागछाल पुल पर तुरंत सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं।

अशोक ठाकुर ने अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य या स्थानीय स्तर पर हुए विकास कार्यों और स्मारकों की उद्घाटन पट्टिकाओं को नुक्सान पहुंचाना सीधेतौर पर जनता और सार्वजनिक संपत्ति का अपमान है। उन्होंने अंदेशा जताया कि इस घटना को राजनीतिक द्वेष के चलते अंजाम दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की ओछी राजनीति और कृत्य देवभूमि हिमाचल प्रदेश की शांत संस्कृति तथा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के बिल्कुल खिलाफ है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से बनी संपत्ति की हिफाजत करना और कानून का सम्मान सुनिश्चित करवाना स्थानीय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि वह इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर मामले की तह तक जाए, ताकि यह संदेश स्पष्ट हो सके कि सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!