Breaking : सीएम ने बताई कोरोना पर प्रदेश में अब क्या होगी नई गाइड लाइन

Edited By prashant sharma, Updated: 20 Apr, 2021 05:00 PM

breaking cm told what will be the new guide line on the corona now

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए सरकार अब सख्त होती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश में कोरोना को लेकर नई गाइड लाइन को लेकर बात की है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए सरकार अब सख्त होती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश में कोरोना को लेकर नई गाइड लाइन को लेकर बात की है। सीएम ने बताया कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए अब नई गाइड लाइन के अनुसार शादियों में 50, सोशल गेदरिंग में 50 व अंतिम संस्कार में 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति रहेगी। वहीं प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। वहीं सोमवार से शुक्रवार को 50 प्रतिशत स्टाफ कार्यालयों में उपस्थित रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में 50 प्रतिशत बसों का संचालन होगा। सीएम ने देवभूमि के मंदिरों के बारे में कहा कि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर 23 अप्रैल को मंत्रीमंडल की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। मंदिरों की व्यवस्था पर भी कुछ बंदिशें लागू की जा सकती है। 

तो करना होगा खुद को सेल्फ क्वारंटाइन 

बाहर के प्रदेशों में कार्य कर रहे लोग यदि हिमाचल आते हैं तो उन्हें अपने साथ कोरोना रिपोर्ट लेकर आना है। हालांकि इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा है कि यदि बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोग कोरोना टेस्ट नहीं कराना चाहते हैं तो उन्हें खुद को सेल्फ क्वारंटाइन करना होगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि फिलहाल इंटर स्टेट बसों का संचालन जारी रहेगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!