BJP ने सुजानपुर को सैक्टर-17 बनाने के मुद्दे पर घेरे MLA राजेंद्र राणा, जानिए क्या कहा

Edited By Vijay, Updated: 16 Nov, 2019 11:03 PM

bjp target on mla rajender rana

सुजानपुर विस क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा सिर्फ कांग्रेस के भोंपू बनकर रह गए हैं और हर रोज सुबह राणा सिर्फ यही सोचते हैं कि आज क्या बयान देना है। इसके चक्कर में राणा सुजानपुर के विकास को भी भूल गए हैं।

हमीरपुर (ब्यूरो): सुजानपुर विस क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा सिर्फ कांग्रेस के भोंपू बनकर रह गए हैं और हर रोज सुबह राणा सिर्फ यही सोचते हैं कि आज क्या बयान देना है। इसके चक्कर में राणा सुजानपुर के विकास को भी भूल गए हैं। सुजानपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, प्रदेश भाजपा के सदस्य वीरेंद्र पोदी, पूर्व मंडलाध्यक्ष सुखदेव ठाकुर व रमेश रांगड़ा ने संयुक्त प्रैस वार्ता में ये आरोप विधायक राजेंद्र राणा पर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा राजनीति के चक्कर में अपनी सामाजिक संस्था को भी भूल गए हैं तथा गत 2 वर्षों से उनकी संस्था सुजानपुर से गायब हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि राणा सुजानपुर के विकास की बजाय सिर्फ बयानवीर बनकर हर रोज मीडिया में बने रहने के चक्कर में रहते हैं। उन्होंने कहा कि विस चुनावों के समय राणा ने सुजानपुर विस क्षेत्र को चंडीगढ़ का 17 सैक्टर बनाने की बात कही थी लेकिन 2 वर्ष बीतने के बाद भी सुजानपुर विस क्षेत्र को सैक्टर 17 बनाना तो दूर की बात, सुजानपुर के चौगान की मुरम्मत तक नहीं करवा पाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!