Mandi: करसोग में BJP ने निकाली रोष रैली, MLA दीपराज बोले-सरकार ने गरीबों की जेब पर डाला डाका

Edited By Vijay, Updated: 09 Apr, 2025 05:19 PM

bjp protest in karsog

करसोग नगर पंचायत के सभागार में बुधवार को भाजपा के मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्यतिथि नाचन के विधायक विनोद कुमार ने शिरकत की।

करसोग (धर्मवीर): करसोग नगर पंचायत के सभागार में बुधवार को भाजपा के मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्यतिथि नाचन के विधायक विनोद कुमार ने शिरकत की। इसके उपरांत करसोग भाजपा ने विधायक दीप राज के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ एक रोष रैली निकाली, जो पुराने बाजार से एसडीएम कार्यालय तक पहुंची। रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक दीपराज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता विरोधी सरकार है, जो अपने चुनावी वायदों को निभाने में पूरी तरह विफल रही है। इस महत्वाकांक्षी सरकार ने गरीबों की जेब पर डाका डाला है। टैक्स और कर्ज के बोझ ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है।

नलवाड़ मेले को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप
विधायक दीप राज ने करसोग प्रशासन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नलवाड़ मेले का पूरी तरह से व्यापारीकरण और राजनीतिकरण कर दिया गया है। एसडीएम और तहसीलदार मनमानी कर रहे हैं। व्यापारियों से मनचाहे ढंग से प्लॉट की कीमत वसूली गई। इतना ही नहीं, व्यापारियों को तंग करने और लूट का माहौल बनाने के लिए मंडी से फूड सेफ्टी अधिकारियों को बुलाकर उनके चालान काटे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब प्रशासन द्वारा राजनीतिक दुर्भावना के तहत किया गया, क्योंकि व्यापारियों ने इन शिकायतों को विधायक तक पहुंचाया था। प्रशासन ने राजनीतिक दबाव में आकर सारी सीमाएं पार कर दी हैं। विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि करसोग में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार पनपने नहीं दिया जाएगा। 

विक्रमादित्य सिंह को बताया सोशल मीडिया के मंत्री
रोष रैली के दौरान विधायक दीप राज ने पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंत्री अब केवल सोशल मीडिया के नेता बनकर रह गए हैं। सरकार में उनकी कोई अहमियत नहीं है और सरकार चल भी नहीं रही है। जब-जब मंत्री करसोग आए, उन्होंने झूठी घोषणाएं कीं और केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत फंड का श्रेय लेने के लिए सोशल मीडिया पर आ जाते हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!