17 दिन बाद जेल से बाहर आए BJP विधायक के भाई और चाचा, अवैध खनन मामले में मिली जमानत

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 May, 2026 10:49 AM

bjp mla brother and uncle released from jail after 17 days

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित सत्र न्यायालय ने अवैध खनन मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक आशीष कुमार के चाचा और भाई को नियमित जमानत दे दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अदालत से...

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित सत्र न्यायालय ने अवैध खनन मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक आशीष कुमार के चाचा और भाई को नियमित जमानत दे दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अदालत से जमानत मिलने के बाद विधायक के भाई उमेश शर्मा और चाचा प्रवीण शर्मा 17 दिन की न्यायिक हिरासत में रहने के बाद जेल से बाहर आए।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों ने 15 अप्रैल को आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद यहां की अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। यह मामला 13 अगस्त, 2025 का है, जब पुलिस ने सुजानपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुंघ खड्ड में स्थित महालक्ष्मी स्टोन क्रशर पर छापा मारा था, जिसमें प्रवीण और उमेश साझेदार हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पत्थर, बजरी, मशीनरी और अन्य सामान जब्त किए और अवैध खनन का मामला दर्ज किया।

पुलिस ने स्टोन क्रशर के दो कर्मचारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था, जिन्हें उच्चतम न्यायालय ने 19 मार्च, 2026 को अग्रिम जमानत दे दी थी, जबकि प्रवीण और उमेश की इसी तरह की याचिकाएं खारिज कर दी गई थीं। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!