सत्ता में आना तो दूर, दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी कांग्रेस : त्रिलोक कपूर

Edited By Vijay, Updated: 15 Apr, 2022 09:33 PM

bjp leader trilok kapoor

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पालमपुर दौरा पूरी तरह ऐतिहासिक रहा है। उक्त जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं हिमाचल प्रदेश वूल फैडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने अपनी एक प्रैस विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि दुर्भाग्यवश कांग्रेस की कमजोरी के कारण...

पालमपुर (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पालमपुर दौरा पूरी तरह ऐतिहासिक रहा है। उक्त जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं हिमाचल प्रदेश वूल फैडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने अपनी एक प्रैस विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि दुर्भाग्यवश कांग्रेस की कमजोरी के कारण पालमपुर का अपना विकास खंड न होना, यह पालमपुर की तरक्की में एक बहुत बड़ा व्यवधान था। लंबे समय से पालमपुर में राज करने वाले कांग्रेस परिवार के लोग पूरी असंवेदनशीलता से सियासत का आनंद ले रहे थे। यही नहीं, अपनी सरकार के रहते वो कुछ नहीं कर पाए लेकिन जयराम सरकार से जिले की मांग का नाटक करके अपने आप में मजाक का पात्र बन गए।

भाजपा नेता ने पालमपुर को विकास खंड देने, चचियां में सब तहसील, वनूरी में जल शक्ति विभाग का सब डिवीजन, टांडा में हैल्थ सब सैंटर, खयांपट्ट में पशु चिकित्सालय, गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल कंडी को साइंस और कॉमर्स क्लास और गवर्नमेंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल जिया में मेडिकल और नॉन मेडिकल की की क्लासों की महत्वपूर्ण घोषणाएं पालमपुर के विकास में एक नई रफ्तार का काम करेंगी।

भाजपा नेता ने कहा कांग्रेस पार्टी दिल्ली से शिमला और शिमला से पालमपुर तक वंशवाद का सहारा लेकर सत्ता का सपना संजोए बैठी है लेकिन अब उसके वंशवाद की सियासत के सपने रेत के महल की तरह ढह जाएंगे। आज पूरा देश और प्रदेश कांग्रेस के वंशवाद से बेहद दुखी है जिसके कारण कांग्रेस पार्टी को भी व्यापक स्तर पर पहले ही इसका नुकसान भी हुआ है।

भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह देश के राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों में कांग्रेस का चेहरा नजर आया, उससे स्पष्ट है हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस का सत्ता में आना तो दूर की बात यहां दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल दिवस के मौके पर महिलाओं को सरकारी बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट देना, बिजली उपभोक्ताओं को 60 से बढ़ाकर 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के उपभोक्ताओं के बिल माफ करने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों पर जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया, वहीं इससे जुड़े लाभार्थियों को भी बधाई दी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!